गाज़ियाबाद, जून 26 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।लोनी उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव के पास सरकारी भूमि के खसरा संख्या 1163 के तीन सौ वर्ग गज भूमि पर कब्जा कर बाउंड्री वाल बनाए जाने की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- सरक...