बरेली, मई 26 -- आंवला। बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी हरिद्वारी लाल सोमवार को तहसील गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही एक दबंग ने ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 127 पर अवैध कब्जा कर रखा है। पीड़ित की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर यह कदम उठाया। एसडीएम विदुषी सिंह ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तीन घंटे में हरिद्वारी लाल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...