बदायूं, मई 7 -- बदायूं संवाददाता। अलापुर क्षेत्र के ग्राम चंदी नगला में सरकारी गड्ढों और आबादी की भूमि पर दबंगों के अवैध कब्जे का मामला गर्मा गया है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने दातागंज तहसील पहुंचकर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रसूखदारों ने पुलिस की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व अभिलेखों में सरकारी जमीन खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज हैं, जबकि दूसरा आबादी की श्रेणी में आती है। आरोप है कि पड़ोस के गाटा के स्वामी ने दबंगई के बल पर इन सभी सार्वजनिक भूखंडों पर अवैध निर्माण कर लिया है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि इस कब्जे के कारण गांव के खाद के गड्ढे पूरी तरह समाप्त हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.