बगहा, मई 16 -- बेतिया,एक संवाददाता। बेतिया राज की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पहल शुरु कर दी गई है। बेतिया राज के प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने सदर सीओ को पत्र भेजकर मौजा उज्जैन टोला स्थित बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है। सदर सीओ को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि शहर के आईटीआई जयप्रकाशनगर थाना संख्या-131 स्थित खाता संख्या-02 एवं खेसरा संख्या-319 की भूमि बेतिया राज की बकास्त भूमि है। इसकी पैमाईश भी कराई गई है। जिसमें यह बात सामने आई कि इस जमीन पर 21 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान बना लिया है। यह भी पढ़ें- रोशना खेल मैदान अतिक्रमण मामले में 19 लोगों को नोटिस राज प्रबंधक ने बताया कि अमीन, बेतिया राज द्वारा अतिक्रमणकारियों की सूची कार्यालय को ...