बदायूं, जून 28 -- गांव कुंढेली में सरकारी भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। गांव निवासी पंकज पाठक ने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा, कुंढेली में सड़क के रूप में दर्ज सरकारी भूमि है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाये रखने का स्थगन आदेश दिया गया है। न्यायालय के आदेश के बावजूद एक तत्कालीन तहसीलदार के निर्देश पर संबंधित गाटा संख्या को जेसीबी से समतल कर निर्माण कराने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि पर कब्जा का प्रयास, शिकायत 23 जून को भी नायब तहसीलदार द्वारा न्यायालय के आदेश का...