झांसी, मार्च 7 -- सदर तहसील झांसी में डीएम एसएसपी ने समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। इस दौरान डीएम मृदुल चौधरी ने कहा कि सरकारी भूमि पर यदि कहीं कब्जा हो तो एफआईआर दर्ज कराई जाए। शिकायतों को सुनते हुए कहा कि इनका निस्तारण संबंधित अधिकारी समय पर करें। चकरोड की पैमाइश की जाए और अवैध कब्जों को हटाएं। तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध जलापूर्ति और बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद अभियान चलाकर खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हे...