गंगापार, अप्रैल 23 -- बारा तहसील के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों ने शासन द्वारा बनवाए गए ब्लास्टिंग कूप तक को नहीं छोड़ा और उस पर कब्जा कर लिया है। तहसील प्रशासन द्वारा की गई आधी अधूरी कार्रवाई के कारण कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा के मजरा सोनौरी में पहाड़ की भूमि के साथ ब्लास्टिंग कूप पर भी कब्जा कर लिया गया है। पहाड़ की भूमि पर कब्जा करने और निर्माण करने की शिकायत जयपाल सिंह द्वारा की गई थी। शिकायती पत्र के आधार पर तत्कालीन एसडीएम ने कब्जा हटाने का आदेश दिया था किन्तु तहसील कर्मचारियों द्वारा आधी अधूरी कार्रवाई कर ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ पर विकास खंड जसरा द्वारा पेयजल के लिए ब्लास्टिंग कूप का निर्माण लगभग पंद्रह साल पहले कराया गय...