मेरठ, दिसम्बर 27 -- परतापुर क्षेत्र स्थित ग्राम अछरौंड़ा में सरकारी भूमि जोहड़ पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कृषि फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कमिश्नर को प्रार्थना दिया। साथ ही भूमि को कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अछरौंड़ा के रहने वाले कर्णेश शर्मा द्वारा दिए शिकायत पत्र में कहा कि गांव में स्थित भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी जोहड़ के रूप में दर्ज है। आरोप है इस जोहड़ की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है, जबकि कुछ हिस्से में वर्तमान में निर्माण जारी है। जोहड़ जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जल संरक्षण और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। कर्णेश शर्मा ने कमिश्नर से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए बेदखली की कार्रवाई क...