सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच शुरू
बदायूं, अगस्त 21 -- गांव लश्करपुर ओईया स्थित एक विद्यालय में मान्यता से हटकर कक्षाओं के संचालन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच सोनपाल सिंह सतैती राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को सौंपी है। गुरुवार को टीम शिकायत की जांच करने विद्यालय पहुंची। शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि विद्यालय को कक्षा एक से आठ तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन विद्यालय में नर्सरी से यूकेजी, कक्षा नौ से 12 तक की कक्षायें भी संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि इन कक्षाओं के संचालन के लिए विभाग से मान्यता नहीं ली गई है। शिकायत में इसे विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुये जांच की मांग की गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.