सोनभद्र, जनवरी 3 -- घोरावल। उप जिलाधिकारी घोरावल में दिन-प्रतिदिन आने वाली शिकायतों के दृष्टिगत नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी आरक्षित एवं सरकारी भूमि की निगहबानी के लिए टीम गठित की गई है। एसडीसम घोरावल ने बताया कि तालाब, पोखर, शमशान, बंजर आदि का भू अभिलेखों के आधार पर स्थलीय सत्यापन करने के लिए टीम का गठन किया गया है। इस टीम में राजेश कुमार चौबे राजस्व निरीक्षक, सरदार भगत सिंह लेखपाल, अनूप यादव लेखपाल, अशोक कुमार शर्मा लेखपाल, सूर्यबली लेखपाल, इन्दूशेखर त्रिपाठी क्षेत्रीय लेखपाल को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.