अररिया, जून 28 -- पलासी( ए.सं)। पलासी प्रखंड के रामनगर पंचायत में पंचायत सरकार के लिये आवंटित सरकारी जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध रुप से अतिक्रमण कर रख्खा हैं। इस मामलों को लेकर सीओ सुशील कान्त सिंह ने दस अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में कुम्हिया गांव वार्ड नबर पांच निवासी मो वारिस,मौसीम, हबीब, आजाद, मोजीब, सलाउद्दीन, मकरम, सरफराज, मस्टर दिलावर व कौशर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर रहे दस पर प्राथमिकी दर्जअतिक्रमण का विवरण सीओ श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड के रामनगर पंचायत स्थित रामनगर में खाता संख्या 906 खेसरा 2478 रकवा 30 डिसमल जमीन बिहार सरकार की जमीन है। जिसपर पंचायत सरकार भवन प्रस्तावित हैं। उक्त भूमि पर उक्त लोगों द्वारा कच्ची झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। ...