गोरखपुर, फरवरी 5 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के कसरवल गांव में सरकारी भूमि कब्जे की रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कसरवल निवासी प्रधान बंशीधर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग ग्रामसभा की करीब 15 बीघा सरकारी भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अपने नाम दर्ज कराकर बेचने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से शिकायत की थी। जांच के बाद उक्त भूमि को पुनः ग्रामसभा के नाम दर्ज करा दिया गया था। प्रधान के अनुसार, बुधवार को वह दवा कराने गए थे। शाम को लौटते समय विपक्षियों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे और रॉड लेकर उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए वह एक ग्रामीण के घर में घुस गए लेकिन आरोपियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.