आगरा, अप्रैल 21 -- जनपद में सरकारी भवनों पर जल्द से जल्द सोलर रूफटॉप सयंत्र लगे दिखाई देंगे, जिससे वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए डीएम प्रणय सिंह ने प्लान पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही अधिकारियों इस मामले में और भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से वैकल्पिक ऊर्जा के तहत सोलर रूफटॉप सयंत्र स्थापना के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस पर विगत रोज कमिश्नरी में भी गहन मंथन हुआ है। इसमें मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने डीएम को सोलर रूफटॉप सयंत्र सरकारी भवनों पर लगवाने के लिए कहा है। साथ ही सरकारी विभागों द्वारा भवनों पर कहां कहां और कब सयंत्र स्थापित कराए गए हैं, इसकी रोजना डीएम मॉनीटरिंग कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज और प्रतापगढ़ की स्थिति खराब, सुधार का निर्देश जिससे ...