जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। झारखंड की विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया गया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से निकली रैली डीसी कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर भी चढ़ गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती प...