पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमआरएमसीएच) स्थित सरकारी ब्लड बैंक पर रक्त की बढ़ती मांग का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सीमित संसाधनों और कर्मियों के बीच संचालित ब्लड बैंक में मरीजों एवं उनके परिजनों को रक्त प्राप्त करने के लिए कई बार चार-पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी ब्लड बैंक पर बढ़ते भार ने स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। एमआरएमसीएच ब्लड बैंक से प्रतिदिन औसतन 40 से 50 यूनिट रक्त की आपूर्ति की जा रही है। दुर्घटना, प्रसूति, ऑपरेशन, थैलेसीमिया एवं गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ रक्त की मांग भी लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- रक्तदाताओं की कमी के कारण मजबूरी में प्रोफेशनल डोनरों के शिकार हो रहे मरीज ब्लड बैंक में वर्...