नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Nifty PSU Bank: एसबीआई की अगुवाई में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने सोमवार को शानदार कमबैक किया। यह 3.34 फीसदी ऊपर चढ़कर 9,172.45 पर पहुंच हुआ, जो पिछले बंद भाव से 296 अंक की शानदार बढ़त है। साढ़े 10 बजे तक के कारोबार में यह 9,193 तक पहुंचा, लेकिन 9,028 के निचले स्तर पर भी आया। कुल 62 करोड़ शेयरों का आदान-प्रदान हुआ, जिसकी कीमत 2,537 करोड़ रुपये रही। इस तेजी में सभी प्रमुख PSU बैंक शेयरों ने हिस्सा लिया। इस इंडेक्स में शामिल 12 स्टॉक्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे आगे रहा।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यह 6.09 फीसदी चढ़ा और 1,131 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 1,120 से शुरू होकर यह 1,137 तक गया, लेकिन 1,100 के आसपास भी घूमा। साढ़े 10 बजे के करीब ट्रेडिंग वॉल्यूम 1.7 करोड़ शेयर का था, जिनकी वैल्यू 1,911 करोड़ रही। पिछले 30 दिन में यह...