पीटीआई, मार्च 28 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को एलान किया कि निजी परिसर में किराए पर चल रहे सरकारी दफ्तर राज्य सरकार के खाली पड़ी बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे। बीजेपी विधायक प्रकाश राणा के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में काफी संख्या में ऐसी बिल्डिंग खाली पड़ी हैं जो कि सरकार के अधीन हैं। सीएम ने कहा कि वे सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को ऐसे सभी खाली सरकारी भवनों पर नियंत्रण करने के निर्देश जारी करेंगे। सुक्खू ने कहा कि इसी तरह संबंधित जिलों के उपायुक्त निजी परिसरों में चल रहे सरकारी दफ्तरों की शिफ्टिंग में मदद करेंगे। वहीं प्रश्न के जवाब में उन्होंने ये भी बताया कि जोगिंदर नगर विधानसभा में 37 सरकारी दफ्तर जो कि 12 अलग-अलग विभागों से जुड़े हैं निजी परि...