मधुबनी, मई 8 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के मधुबनी बस पड़ाव से जल्द दिल्ली और गुड़गांव सहित करीब आंधे दर्जन जगहों के लिए एसी बसें खुलेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसकी स्वीकृति दे दी है। पथ परिवहन निगम ने क्षेत्रीय डिपो दरभंगा को करीब 22 बसें चलाने की स्वीकृति मिली है। जिसमें करीब 10 बसें सरकारी बस स्टैंड मधुबनी से खोलने की योजना है। ये बसें मधुबनी से दिल्ली, गुड़गांव, रांची, टाटा ,पटना के साथ देवघर के लिए चालू करने की योजना बन रही है। बरसात से पहले सभी नई बसें खुलने की संभावना है। नई बसें मधुबनी पहुंचने पर मुख्यालय से इसके चालू करने को लेकर तिथि एवं समय निर्धारित की जाएगी। नई सरकारी लक्जरी बसें चालू होने से यात्रियों को सुविधा होगी। मधुबनी से महानगरों के लिए डायरेक्ट बस सेवा चालू होने पर जिले की एक बड़ी आबादी को...