बांका, मार्च 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि: शहर के विश्वकर्मा मंदिर के समीप सरकारी बस स्टैंड की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री यहां से अपने-अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसें पकड़ते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल, स्वच्छता, रोशनी और जल निकासी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं यहां लगभग ठप पड़ी हैं, जिससे प्रतिदिन यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां सबसे गंभीर समस्या पेयजल की है। चूंकि बस स्टैंड परिसर में लगे वाटर पोस्ट पिछले करीब आठ महीनों से बंद पड़ी है। गर्मी हो या सर्दी, यात्रियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।कई बार यात्री आसपास की होटेलों और दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं।जबकि आर्थिक रूप से क...