दरभंगा, अप्रैल 25 -- विजय राय,बेनीपुर। मिनी शहर बेनीपुर में सरकारी व निजी आधा दर्जन बस स्टैंड हैं। सरकारी बस स्टैंड मझौड़ा बद से बदतर हालत में है। यात्री सुविधाएं नदारद हैं। यही हाल निजी बस स्टैंड धरौड़ा, बहेड़ा, आशापुर, बेनीपुर, भरत चौक बेनीपुर में है। गर्मी का सितम सर चढ़कर बोल रहा है। सरकारी बस स्टैंड एसएच 56 मझौड़ा में सड़क किनारे चल रहा है। बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने की सुविधा गायब है। पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यात्री शेड के नाम पर संकीर्ण दरवाजानुमा भवन है। ऊपर से एस्बेस्टस है। प्रचंड गर्मी, तेज धूप से गर्म होने पर उसमें कोई यात्री नहीं बैठ सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली मोड़ बस स्टैंड में पेयजल संकट,यात्री बेहाल भवन भी जर्जर है। वेटिंग एरिया का घोर अभाव है। साफ-सफाई का भगवान मालिक है।ताज्जुब की बात यह है कि सरकारी बस स्टै...