लखनऊ, जून 3 -- डग्गामार बस मालिकों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि परिवहन निगम की सरकारी बस के कलर में प्राइवेट बस चला रहे हैं। बुधवार को आलमबाग के टेढ़ीपुलिया स्थित रेलवे कालोनी के पास रोडवेज और परिवहन के अफसरों ने छापेमारी कर एक बस पकड़ी। बस को जब्त करते हुए एक लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। लखनऊ में सरकारी कलर में पेंट हुई बसों के अवैध संचालन की सूचना पर बुधवार को टेढ़ीपुलिया के पास सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी में परिवहन निगम के कलर में पेंट यूपी 31एटी 4703 टेढ़ीपुलिया के पास पकड़ी गई, जिसे सीजकर आलमबाग बस स्टेशन के अंदर खड़ी की गई। यह भी पढ़ें- सीएम ग्रामीण सेवा की अनुबंधित बसें दौड़ रही हाईवे पर वहां पर बसों की पार्किंग के विरोध के बाद नादरगंज वर्कशाप में खड़ी की गई। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने बताया कि सरकारी बस के रंग ...