बदायूं, मार्च 30 -- दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता और ताऊ समेत अन्य परिवारीजनों पर सरकारी बंजर भूमि पर पक्का मकान (फार्म हाउस) बनाने दर्ज किये मुकदमे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैजनी में स्थित गाटा संख्या 1750/4.503 हेक्टेयर की बंजर भूमि में से करीब 450 वर्ग मीटर जमीन पर राकेश सिंह व राजेश सिंह पुत्र श्याम बहादुर सिंह तथा उनके अन्य परिवारीजनों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया गया। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है,मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह ने मौके का निरीक्षण कर अनियमितता पाई और थाना मूसाझाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संबंधित लोगों ने बिना किसी अनुमति के सरकारी भूमि पर कब्जा कर पक्का मकान खड़ा कर लिया है, जो स्पष्ट रूप स...