सरकारी बंजर जमीन पर अवैध खनन, पांच के खिलाफ मुकदमा
लखनऊ, अप्रैल 18 -- इटौंजा इलाके के चंदनापुर गांव में देर रात सरकारी बंजर जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना पर नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम ने छापेमारी की। मौके से ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन करते हुए पाया गया था। एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया था । लेखपाल अविनाश चंद्र ने खनन कार्य में शामिल पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नायब तहसीलदार बीकेटी के मुताबिक प्रशासन की कार्यवाही से खनन कार्य करने वाले भागने लगे थे। नितिन निवासी गोहना खुर्द, रवि सिंह निवासी बेलवा, अमानीगंज का मोहम्मद साबिर, उसरना का सौरभ सिंह उर्फ तनु व एक अन्य अवैध खनन करते हुए पाया गया। खनन का कार्य सरकारी जमीन बंजर चंदनापुर गांव में हो रहा था। यह भूमि सरोजनी पत्नी सूरज, बुद्धा पुत्र सुखई को आवंटन के रूप में दी गई थी। निरीक्षण के दौरान भूमि बीहड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.