जमशेदपुर, मई 29 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी प्लस टू स्कूलों में 11वीं कक्षा के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इन स्कूलों में सबसे ज्यादा आवेदन आर्ट्स स्ट्रीम के लिए आए हैं। विद्यार्थियों की दूसरी पसंद विज्ञान रही है, जबकि कॉमर्स में आवेदन सबसे कम हैं। बाराद्वारी पीपल्स एकेडमी, सीतारामडेरा आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाई स्कूल कदमा सहित जिले के अधिकांश प्लस टू स्कूलों में आर्ट्स के लिए सबसे ज्यादा विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। अब तक 800 से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं, जिनमें आर्ट्स की संख्या सबसे अधिक है। बर्मामाइंस स्थित बीपीएम सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जिले का एकमात्र ऐसा स्कूल है, जहां पिछले पांच वर्षों से विज्ञान स्ट्रीम की सीटें 100 प्रतिशत से अधिक भरी जा रही हैं। इस स्कूल में तीनों स्ट्रीम (साइंस, ...