सरकारी प्लस टू स्कूलों में अब 45 की बजाय 30 मिनट की कक्षाएं
जमशेदपुर, मई 20 -- सरकारी प्लस टू स्कूलों में 11वीं कक्षा के लिए अब 45 मिनट की बजाय 30 मिनट का पीरियड रखने की तैयारी है। विद्यार्थियों की भारी संख्या के कारण कक्षाएं दो शिफ्ट में चलाई जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। स्कूलों में 11वीं की नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है। अब तक 800 से अधिक एडमिशन फॉर्म बांटे जा चुके हैं। बाराद्वारी पीपुल्स एकेडमी, आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल सीतारामडेरा, टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय शाहिद समेत पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न प्लस टू स्कूलों में नामांकन चल रहा है। यह प्रक्रिया अभी एक महीने तक जारी रहेगी।दसवीं बोर्ड की मार्कशीट अभी जारी नहीं होने के कारण एडमिशन में देरी हो रही है। गर्मी की छुट्टी के बाद ही 11वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। कई स्कूलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.