मोतिहारी, जून 25 -- मोतिहारी। सरकारी पॉलिटेक्निक मोतिहारी के कुल 50 विद्यार्थियों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), सेमरा प्लांट, मोतिहारी का शैक्षणिक व औद्योगिक भ्रमण किया। इस दल में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के 33, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 14 तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 3 छात्र शामिल थे। यह औद्योगिक भ्रमण प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ , सरकारी पॉलिटेक्निक मोतिहारी द्वारा आयोजित किया गया।

भ्रमण का उद्देश्य इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनके तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से समृद्ध करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आईओसीएल सेमरा प्लांट की विभिन्न प्रक्रियाओं, सुरक्षा मानकों, संचालन व्यवस्था, स्वचालन प्रणाली, विद्युत एवं यांत्रिक उपकरणो...