फरीदाबाद, जून 5 -- नूंह, सरसमल। सरकारी पेयजल पाइप लाइन से लिए गए 53 अवैध कनेक्शनों को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर हटाया। कार्रवाई के दौरान लघु सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को पानी पहुंचाने वाली मुख्य लाइन को अवैध कनेक्शनों से मुक्त कराया गया। विभाग ने दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर जिले में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मेवात रेडियो स्टेशन से सर्किट हाउस, लघु सचिवालय, कोर्ट कॉम्प्लेक्स और डीसी कॉलोनी तक जाने वाली मुख्य पाइप लाइन की जांच की गई। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी की सेवाएं सुचारु रखें : डीसी जांच के दौरान कुल 53 अवैध कनेक्शन मिले, जिनमें से 23 कनेक्शन पलवल टी-प्वाइंट स्थित पुलिया के नीचे ए...