फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। चौफरवा में बीते दिनों एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले पर बुधवार को लखनऊ सहित जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के 14 सदस्यीय डेलीगेशन ने मृतकों के परिवार से मुलाकात की। जहां घटना की जानकारी लेने के बाद सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। वहीं मृतक अमर श्रीवास्तव के पिता की आत्महत्या की दास्तां सुनाते हुए आंख भर आई। बीते दिनों चौफेरवा के श्रीवास्तव परिवार में आत्म हत्या कर मां, बेटे एवं चाचा द्वारा आत्महत्या कर जान देने वाले मृतक आश्रितों से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। पीरनपुर में पहुंचे डेलीगेशन को मृतक अमर श्रीवास्तव के पिता सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व कुछ पारिवारिक जरूरतों के कारण पकड़े गये आरोपियों से पांच लाख रुपए कर्ज लिया था। जिसके एवज में घर बे...