नई दिल्ली, जून 17 -- 8th pay commission latest updates: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की विभिन्न संस्थाओं ने ग्रेच्युटी नियमों में बड़े बदलाव की डिमांड उठाई है। इन प्रस्तावों में ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने, कैल्कुलेशन के तरीके में बदलाव करने और कर्मचारी की सर्विस के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाले बेनिफिट को अधिक आकर्षक बनाने जैसी मांगें शामिल हैं। अगर इन सुझावों को मंजूरी मिलती है, तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ा फायदा हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट की ग्रीन ओपनिंग, 77000 के पार खुला सेंसेक्स, IT शेयर चमके फिलहाल, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, कोई कर्मचारी कम से कम 5 साल की नियमित सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत...