मथुरा, मई 28 -- सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों को आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ट्रेनिंग के लिये भी भेज दिया और फिर कई महीने तक बातों में उलझाए रखा। हकीकत सामने आने के बाद बुधवार रात को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिंकू सिंह पुत्र दरब सिंह निवासी नगला देविया, थाना मगोर्रा ने आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात दीपक ठाकुर पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी सुरीर सिहावन, हाल निवासी फ्लैट संख्या ब्रज-2003, ओमेक्स इटरनिटी से दिसंबर 2024 में हुई थी। उसने भारतीय थल सेना, वायु सेना, पोस्ट ऑफिस, गृह मंत्रालय, नैवी, रेलवे सेन्ट्रल विभाग आदि में किसी भी पद पर भर्ती कराने का विश्वास दिलाया था। जिसके बाद उसके खाते में 29 जून 2025 को 80 हजार रुपये भेज दिए। 30 जून को शिकायतकर्ता के पिता दरब सिं...