मेरठ, मई 22 -- जानीखुर्द थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भोला झाल निवासी दीपक पुत्र रतनपाल ने बताया था कि उमेश कुमार निवासी ग्राम वागर थाना आहार जनपद बुलंदशहर व संदीप कुमार ने उससे व परिवार के ही सचिन, पवन, टिक्कू निवासी ग्राम बूबकपुर थाना सरधना से पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। इस दौरान फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवाया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उमेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी यह भी पढ़ें- डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रु...