हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 5.87 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने सचिवालय में पहचान और संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर किस्तों में लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब नौकरी नहीं लगी और रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर निवासी विशाल उज्जवल ने शिकायत कर बताया कि 18 अक्तूबर 2024 को प्रेमनगर चौक पर उनकी मुलाकात दीपक सैनी पुत्र कालूराम, निवासी ग्राम रानी माजरा, थाना पथरी, से हुई थी। दोनों देहरादून जा रहे थे। बातचीत के दौरान दीपक सैनी ने स्वयं को सड़क निर्माण कार्य का ठेकेदार बताते हुए दावा किया कि उसकी देहरादून सचिवालय...