हरिद्वार, अप्रैल 18 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक से 5.75 लाख रुपये उधार लेने के बाद रकम लौटाने के बजाय सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर ली गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में रानीपुर क्षेत्र के गांव गढ़मीरपुर निवासी योगेश ने बताया कि उसकी पहचान श्याम कुमार निवासी पूरणपुर, रानीपुर से थी। घनिष्ठता का लाभ उठाते हुए श्याम ने पारिवारिक परेशानी बताकर उससे आर्थिक मदद मांगी। इस पर योगेश ने 11 फरवरी 2025 को 4.50 लाख रुपये, 17 फरवरी को 75 हजार रुपये और 18 फरवरी को 50 हजार रुपये कुल 5.75 लाख आरटीजीएस के माध्यम से उसके खाते में ट्रांसफर किए। आरोप लगाया कि तय समय बीतने के बाद जब योगेश ने अपनी रकम वापस मांगी तो श्याम बहाने बनाता रहा। बाद में उसने खुद को बीएचईएल में कार्यरत बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.