लखनऊ, मई 11 -- शहर के नेहरू एन्क्लेव में रविवार को 'बेरोजगारी गरीबी मुक्त भारत अभियान' और 'युवा भारत' की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बैठक हुई। इसमें युवाओं के भविष्य के लिए चिंता जताते हुए हुंकार भरी गई। बैठक में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने सरकारी नौकरी को संवैधानिक अधिकार घोषित करने की मांग की। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी मानव श्रृंखला, पदयात्रा और जिला सम्मेलनों के आयोजन की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिना पक्की सरकारी नौकरी के गरिमापूर्ण जीवन संभव नहीं है। जब तक हर हाथ को काम नहीं मिलेगा, तब तक समृद्ध भारत का सपना अधूरा रहेगा। यह भी पढ़ें- शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध में आइसा का प्रदर्शन नेताओं ने चिंता जताई कि उत्तर प्रदेश जैसा राज्य, जो देश को सर्वाधि...