बिजनौर, मार्च 27 -- चंदक। सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी हेमेंद्र पाल के खिलाफ गांव विशनपुर थाना नूरपुर सचिन ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उनसे पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया जिसमें पुलिस ने कल हेमेंद्र पाल पुत्र कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...