नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- CPRI Recruitment 2026 Online Form: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1, असिस्टेंट ग्रेड II और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।रिक्त पदों की डिटेल्स और पद-वार योग्यता सीपीआरआई भर्ती 2026 के तहत अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध हैं- इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1: इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल, सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य ह...