बिजनौर, जून 1 -- बिजनौर। उ.प्र. दस्तावेज लेखक एसोसिएशन (पंजीकृत) इकाई बिजनौर के वार्षिक अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि बदलती व्यवस्थाओं और कुछ सरकारी नीतियों के कारण दस्तावेज लेखकों के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यों के हितों की रक्षा और पेशे से जुड़े लोगों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन की मजबूती रविवार को वीके गार्डन बैंक्वेट हॉल में आयोजित जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने और दस्तावेज लेखकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रांतीय मंत्री मनोज कुमार कुराली, प्रदेश संगठन मंत्री बाबू अली व मंडल संगठन मंत्री सवित कुमार गौतम ने संगठन की गतिविधियों और भविष्य क...