गढ़वा, मार्च 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। वित्तरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को कांडी स्थित शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय में शैक्षणिक हड़ताल और तालाबंदी की गई। सरकार की नीतियों से आक्रोशित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने अनुदान के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और कागजी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर ली थीं। उसके बावजूद सरकार की गलत नीतियों के कारण कॉलेज का अनुदान रोक दिया गया है। उन्होंने इसे संस्थान और कर्मचारियों के भविष्य के साथ सरासर अन्याय बताया।धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक अनुदान की राशि जारी न...