सरकारी नाली निर्माण के लिए शुरू कराई पैमाइश व खुदाई
मैनपुरी, जून 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर में सरकारी नाली निर्माण एवं कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर भूमि का चिह्नांकन किया। टीम ने मौके पर पैमाइश कर नाली की भूमि चिन्हित की, जिसके बाद जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल निकासी सुनिश्चित करना है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, लेखपाल कर्णवीर, अवनीश कुमार, रेनू बाला, मनीष कुमार सहित पुलिस बल, ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होगा। यह भी पढ़ें- सरकारी नाली निर्माण के लिए शुरू कराई पैमाइश व खुदाई
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.