इटावा औरैया, जून 2 -- महेवा। महेवा- बहेड़ा बार्डर पर हाइवे के किनारे सरकारी नाली के विवाद का निपटारा मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एसडीएम काव्या सी ने मौके पर मौजूद रहकर समाप्त कराया। अरविंद शर्मा एवं कुन्नू पाल के खेत के मध्य स्थित नाली की नाप जोख के लिए चकबंदी विभाग की एक टीम तथा तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार एवं कानून गो महेवा लालबहादुर के नेतृत्व में दर्जन भर लेखपाल पहुंचे व नाप जोखकर के नाली का सीमांकन करके निशान लगाए तथा मौके पर ही चकरोड़ से लेकर नरेंद्र शुक्ला के खेत तक नाली मजदूर लगाकर एवं जेसी बी लगाकर खुदवायीं गयी। एसडीएम ने सख्त चेतावनी दी कि यदि नाली को किसी भी पक्ष ने बंद किया तो उस पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- पैमाइश में भर्जीवाड़े के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन इस दौरान लेखपाल राहुल गोयल,...