लखीमपुरखीरी, मई 16 -- रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव दिस्तापुर में सरकारी नल पर महिला को पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित तोताराम ने बताया कि दरवाजे के बाहर लगे सरकारी हैंड पंप पर उसकी पत्नी मैना देवी पानी भर रही थी। पहले पानी लेने को लेकर विवाद में पड़ोसी राजेश, लालजीत, संगीता और अनीता ने एक राय होकर बाल पकड़ कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया और लात घूसों से पिटाई कर दी थी। शिकायत पर पुलिस ने जख्मी का मेडिकल कराकर सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद में महिला जख्मी यह भी पढ़ें- हसनापुर में हुए विवाद में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...