सहारनपुर, मार्च 9 -- नकुड़। गांव दैदपुरा में सरकारी नल को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व लोहे के पाइप चल गए। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। सोमवार को गांव दैदपुरा निवासी एक पक्ष के अजय व अमरनाथ ने बताया कि उनके घर के पास लगा सरकारी नल खराब हो गया था, जिसे वह ठीक करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अजय, अमरनाथ, ऋषभ और ऋषिपाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुखबीर, नितिन ने बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी नल में दूसरे पक्ष के लोग सबमर्सिबल मोटर डाल रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। मारपीट में अमित, नितिन, अजय, अनुज, सचिन और धर्मेश घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.