मथुरा, अप्रैल 8 -- चौमुहां। कस्बे के पसौली मार्ग पर बीती रात अज्ञात चोरों ने मीठे पानी के सरकारी नल की मशीन चोरी कर ली, जिससे पसौली गांव के लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। यह नल गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर होने के बावजूद ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मीठे पानी का मुख्य स्रोत था। शनिवार सुबह पानी भरने पहुंचे ग्रामीणों को नल की मशीन गायब मिली, जिससे उन्हें बिना पानी लौटना पड़ा। स्थानीय निवासी सतीश चोपड़ा, दीपक और कान्हा ने बताया कि इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और यह जनसुविधा पर सीधा हमला है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...