रुडकी, जनवरी 22 -- मंगलौर। चोरों ने एक सरकारी नलकूप को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये के कीमती उपकरण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी वेद प्रकाश राणा ने बुधवार को मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर की रात में सरकारी नलकूप संख्या 41 आरजी से चोरों ने स्टार्टर, केबल, मेन स्विच कंट्रोलर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए हैं। मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.