बेगुसराय, अप्रैल 23 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जहां एक तरफ गेहूं की कटनी अब अंतिम चरण में पहुंच गया है वहीं दूसरी तरफ अन्य फसल को बचाने के लिए किसान लगातार पटवन कर रहे हैं। इस समय खेतों में मक्का और गन्ने की फसल लगी हुई है। तेज धूप होने के कारण खेतों से नमी लगातार गायब हो रही है। ऐसे में किसानों को लगातार पटवन कर इन फसलों को बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे में सरकारी नलकूप ठप रहने से किसानों की फजीहत हो रही है। अभी तो अप्रैल का महीना ही है। आगे मई और जून का महीना बाकी है। यह भी पढ़ें- सरकारी नलकूप ठप रहने से किसानों की हो रही फजीहत जब ग्रीष्म ऋतु अपने परवान पर होगा तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। किसानों की मानें तो सबसे अधिक समस्या गन्ने की फसल पर आएगी। अगर समय पर पटवन नहीं किया गया तो वह सूखने लगेगा। पिछ...