कन्नौज, अप्रैल 11 -- विकास खंड क्षेत्र की खुबरियापुर ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी नलकूप की रिवोरिंग प्रक्रिया इन दिनों तेजी से प्रगति पर है। भानपुर-पृथ्वीपुर मार्ग पर स्थित इस नलकूप में बोरिंग कार्य पूरा होने के बाद अब कंप्रेसिव डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया गया है। कानपुर से मंगाई गई विशेष मशीन के जरिए नई बोरिंग की साफ-सफाई की जा रही है, जिससे नलकूप को सुचारु रूप से चालू किया जा सके। कार्यस्थल पर मौजूद जेई रमाकांत दीक्षित और ऑपरेटर देवेंद्र सिंह पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बोरिंग के अंदर ग्रेवल (कंकड़) बिठाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद बोरिंग की गहन सफाई और तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे, जिससे नलकूप की कार्यक्षमता बेहतर बनाई जा सके। अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नलकूप की क्ष...