सरकारी नर्सरी की जमीन के परिमार्जन का मामला मंत्री तक पहुंचा
पूर्णिया, जून 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी सरकारी नर्सरी की जमीन के परिमार्जन का मामला अब राज्य स्तर तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार उठाए जा रहे इस मुद्दे पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी गंभीरता दिखाई है। मंत्री के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की संभावना प्रबल हो गई है। जानकारी के अनुसार सरकारी नर्सरी की भूमि के गलत परिमार्जन को लेकर नगर पंचायत के लोगों ने पहले अंचल कार्यालय, फिर जिला प्रशासन और उसके बाद राज्य सरकार तक शिकायत पहुंचाई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ जमीन ब्रोकरों तथा अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि के अभिलेखों में बदलाव कर परिमार्जन किया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.