देवरिया, मार्च 30 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी धन के दुरूपयोग के आरोप में विकास खंड लार के ठाकुर गौरी के प्रधान को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ठाकुर गौरी के शनि कुमार द्वारा ग्राम प्रधान अवधेश राजभर के खिलाफ नोटरी शपथ के साथ जिलाधिकारी को शिकायत किया गया था कि गांव में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। सरकारी धन निकालने के बाद भी कार्य पूरा नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायत की जांच के लिए जांच अधिकारी जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियंता निर्माण खंड राकेश कुमार शुक्ला को नामित किया था। अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर जांच किया तो पाया गया कि पंचायत भवन में दरवाजा आदि के लिए 23 हजार रुपया निकाल लिया गया। लेकिन कार्य आधा अधू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.