रिषिकेष, जून 9 -- ऋषिकेश, संवाददाता। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से रायवाला में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की जानकारियां ली। उन्होंने केंद्र में राज्य से बाहर के मरीजों को नियमों के विरूद्ध भर्ती किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल संग बैठक की। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से रायवाला में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों की स्थिति, उनकी संख्या एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...