नवादा, अप्रैल 25 -- प्रखंड क्षेत्र में सरकारी लक्ष्य के अनुसार लगभग 800 हेक्टेयर से अधिक खेतों में मूंग, उड़द की फसल लगाई जानी है। जिसके लिए सरकार द्वारा 55 क्विंटल मूंग बीज सरकारी दुकान पर उपलब्ध कराई है। लेकिन सरकारी दुकान पर मिलने वाला मूंग बीज की कीमत बाजार में मिलने वाले मूंग बीज के लगभग बराबर रहने के कारण किसान सरकारी दुकान से मूंग बीज खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। मूंग लगाने का समय लगभग समाप्त होने को है और अबतक मात्र एक तिहाई से कम 17 क्विंटल बीज ही सरकारी दुकान से बिक्री की जा सकी है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल देव प्रसाद ने बताया कि मूंग बीज पर सब्सिडी नहीं रहने के कारण मूंग का बीज किसान कम खरीद रहे हैं। वहीं किसान बताते हैं कि अनेक प्रकार की प्रक्रिया के बाद महंगी बीज मिल रही है। साथ ही सरकारी दुकान पर मिलने...